ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) : – जनपद सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी उपमंडल संगड़ाह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पद भरने में नाकाम रहे हैं जबकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने हुए 4 महीने से भी अधिक का समय हो गया है। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप रावत ने कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संगड़ाह में एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विकास खंड अधिकारी के अलावा महाविद्यालय संगड़ाह, हरिपुरधार एवं ददाहू में प्राचार्य के पदों के साथ साथ सहायक प्रोफेसर, स्कूलों में प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओं के साथ शिक्षकों के सैंकड़ों पद रिक्त पड़े है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सभी विभागों में अधिकारियों के साथ-साथ अधिकतर कर्मचारियों के पद भी रिक्त पड़े हैं। जिस कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे दावे यहां पर खोखले साबित हो रहे हैं।रावत ने बताया कि अधिकारी न होने की वजह से इस चुनाव क्षेत्र के लोग काफी परेशानी में है। लोगों की परेशानी को मध्यनजर रखते हुए समूचे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि क्षेत्र की जनता के साथ-साथ स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को राहत मिल सके।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
