नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- आम जन के स्वास्थ्य का इस सर्द-गर्म मौसम में भी जैसी जुनेजा अस्पताल खास ख्याल रख रहा हैं। पावंटा साहिब स्थित मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कई लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल मोहाली एवं जेसी जुनेजा अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ नरेश (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर निशित सावल (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉक्टर रोहित डडवाल (यूरोलॉजिस्ट), डॉक्टर मोहित कौशल (पल्मनोलॉजिस्ट), डॉक्टर अवकाश कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) , रितिका जिंदल ( स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ ), डॉक्टर शैलेंद्र रावल ( फिजिशियन/मेडिसिन ), डॉ. राहुल शर्मा ( लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन )डॉक्टर अमित मंगला ( नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ ), डॉ अर्चना कश्यप( बाल रोग विशेषज्ञ ), डॉक्टर शालिनी मंगला (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर रोमानी बंसल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर आशिमा (दंत रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर ओजस्वी मनचंदा, डॉक्टर एस.एन सचान (जनरल फिजिशियन) , डॉक्टर आशिमा दंत रोग विशेषज्ञ, (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने 453 रोगियों की जांच की गई। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, आईसीयू ,एनआईसीयू , ऑडियोमेट्री, ईसीजी, इको, डायलिसिस,एडवांस लैब, फिजियोथेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस तथा हिम केयर एवं आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क इलाज उपलब्ध है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
