Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»हिमालयन ग्रुप कालाअंब में चल रही एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
    खेल

    हिमालयन ग्रुप कालाअंब में चल रही एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    By Himachal VartaMay 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में चल रहे एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के अंतिम दिन आज उमंग और उत्साह से भरा हुआ माहौल रहा। प्रतियोगिताएं अपने आखरी चरणों में चल रही थी। कई टीमों ने विजेताओं की श्रेणी में अपना स्थान बनाया। आज बैडमिंटन पुरुष युगल में राजीव गांधी कॉलेज नगरोटा के अभय पाल गुलेरिया एवं सर्वेश धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लॉरेटे कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वाला जी के सुदीप सिंह और सत्यम शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के अमर कौशल और दीपक कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन पुरुष एकल में टीआर अभिलाषी कॉलेज टांडा के निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी कॉलेज नगरोटा के अभय पाल गुलेरिया ने द्वितीय स्थान तथा एबीवीजीआईईटी कॉलेज शिमला के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं में आज गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर का मुकाबला टीआर अभिलाषी कॉलेज टांडा से तृतीय स्थान के लिए होगा एवं फाइनल स्थान के लिए लॉरेट इंस्टिट्यूट ज्वालाजी और हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा  साहिब की टीम खेलेंगी। सबसे रोचक मैच कबड्डी पुरुषो का रहा जिसके पहले चरण में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज सिराज़ को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने हराया। दुसरे मैच में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू ने शिवा फार्मेसी कॉलेज बिलासपुर को हराकर बढ़त बनाई। तीसरे मैच में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू ने डीडीएम ऊना को हराया। अंतिम प्रतियोगिता अभी होनी बाकी है। दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल जी ने आज सभी खेल प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और सभी खेलों का आनंद भी लिया तथा इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि ये हमारे ग्रुप के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने अपने तीन दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट 2023 के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस का चयन किया। इसके लिए उन्होंने एचपीटीयू हमीरपुर के कुलपति प्रोफ़ेसर शशि धीमान जी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की 800  से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया है और पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया है। छात्रों की खेलो के प्रति रूचि देखते ही बनती है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन छात्रों के भविष्य के लिए नए दरवाजे खोलते है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.