नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में चल रहे एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के अंतिम दिन आज उमंग और उत्साह से भरा हुआ माहौल रहा। प्रतियोगिताएं अपने आखरी चरणों में चल रही थी। कई टीमों ने विजेताओं की श्रेणी में अपना स्थान बनाया। आज बैडमिंटन पुरुष युगल में राजीव गांधी कॉलेज नगरोटा के अभय पाल गुलेरिया एवं सर्वेश धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लॉरेटे कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वाला जी के सुदीप सिंह और सत्यम शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के अमर कौशल और दीपक कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन पुरुष एकल में टीआर अभिलाषी कॉलेज टांडा के निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी कॉलेज नगरोटा के अभय पाल गुलेरिया ने द्वितीय स्थान तथा एबीवीजीआईईटी कॉलेज शिमला के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं में आज गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर का मुकाबला टीआर अभिलाषी कॉलेज टांडा से तृतीय स्थान के लिए होगा एवं फाइनल स्थान के लिए लॉरेट इंस्टिट्यूट ज्वालाजी और हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा साहिब की टीम खेलेंगी। सबसे रोचक मैच कबड्डी पुरुषो का रहा जिसके पहले चरण में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज सिराज़ को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने हराया। दुसरे मैच में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू ने शिवा फार्मेसी कॉलेज बिलासपुर को हराकर बढ़त बनाई। तीसरे मैच में गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू ने डीडीएम ऊना को हराया। अंतिम प्रतियोगिता अभी होनी बाकी है। दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल जी ने आज सभी खेल प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और सभी खेलों का आनंद भी लिया तथा इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि ये हमारे ग्रुप के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने अपने तीन दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट 2023 के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस का चयन किया। इसके लिए उन्होंने एचपीटीयू हमीरपुर के कुलपति प्रोफ़ेसर शशि धीमान जी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की 800 से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया है और पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया है। छात्रों की खेलो के प्रति रूचि देखते ही बनती है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन छात्रों के भविष्य के लिए नए दरवाजे खोलते है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
