Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों से प्रभवित हुए राज्यपाल गौशाला और सुकेती जीवाश्म संग्रहालय भी गए
    सिरमौर

    स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों से प्रभवित हुए राज्यपाल गौशाला और सुकेती जीवाश्म संग्रहालय भी गए

    By Himachal VartaMay 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।

    उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा मेें अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं।
    इस अवसर पर, जिला वन मण्डलाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।
    विधायक श्री अजय सोलंकी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया।
    बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्राहलय भी गए। उन्होंने इस संग्रहालय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.