Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»जिला सिरमौर से निदेशक पद के तिकोने मुकाबले मे भारत भूषण मोहिल ने बाजी मारी |
    राजनैतिक

    जिला सिरमौर से निदेशक पद के तिकोने मुकाबले मे भारत भूषण मोहिल ने बाजी मारी |

    By Himachal VartaMay 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):-कांग्रेस पार्टी जहां शिमला नगर निगम की जीत के जश्र में गुरुवार को डूब रही थी तो वहीं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक केे सिरमौर जिला के निदेशक पद के चुनाव में भी कांग्रेस को भारी मतों से जीत हासिल हुई। गुरुवार को संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सिरमौर जिला से निदेशक पद के तिकोने मुकाबले में कांग्रेस समर्थित भारत भूषण मोहिल ने बाजी मारी है। कुल 133 मतों में से भारत भूषण मोहिल को 64 वोट मिले। उनकी निकटतम पार्टी द्वंदी व शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी की पुत्रवधू व भाजपा समर्थित श्रुति नेगी को 35 वोट मिले। भारत भूषण मोहिल 29 मतों के अंतर से जीतने में कामयाब हुए हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस समर्थित विनोद कंठ को 34 मत मिले। भारत भूषण मोहिल इससे पहले भी सिरमौर जिला से राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद पर काबिज रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय सहकारी भवन के नए परिसर में चुनाव आयोजित हुए। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडेय बतौर चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव राज्य सहकारी सभाएं के सहायक पंजीयक भास्कर कालिया की देखरेख में संपन्न करवाए गए। चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी व जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडेय ने बताया कि जिला भर से 133 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कांग्रेस के भारत भूषण मोहिल को 65 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा समर्थित श्रुति नेगी को मात्र 35 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। उधर चुनाव मैदान में उतरे एक युवा कांग्रेसी विनोद कंठ ने मुकाबले को तिकोना बनाने का भरसक प्रयास किया, मगर उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा। विनोद कंठ को मात्र 34 मत ही प्राप्त हुए। उधर जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद नजर आए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.