नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):- जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में चल रहे जोड़ मेला के समय में जिला प्रशासन के द्वारा 2 दिन की बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन के द्वारा समय में बढ़ोतरी लोगों और बच्चों की मांग को देखते हुए की गई है।गौरतलब हो कि चौगान मैदान में चल रहा है मेला 5 मई को समाप्त हो जाना था।प्रशासन के द्वारा दी गई मंजूरी के बाद अब यह मेला शनिवार को समाप्त हो जाएगा। प्रशासन के द्वारा लिए गए इस फैसले का शहर की जनता के द्वारा स्वागत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर जिला कांग्रेस महासचिव नरेंद्र तोमर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपमा धीमान आदि ने कहा कि शहर में मनोरंजन को लेकर बच्चों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने पूर्ण विश्वास दिलाया है कि जल्द ही आयोजित होने वाले जोड़ मेला को जिला स्तरीय मेला घोषित करवाया जाएगा।वही मेला ऑर्गेनाइजर पवन वर्मा और सत्यनारायण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ाए गए समय के अनुसार वह 2 दिन और अपनी सेवाएं देंगे जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने प्रशासन के द्वारा बढ़ाए गए समय को लेकर आभार भी व्यक्त किया है।उधर नाहन नगर प्रशासन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है.। उन्होंने कहा कि लोगों की और बच्चों की मांग को देखते हुए 2 दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि समय और बढ़ाया जाता मगर चौगान मैदान की बुकिंग किसी और के द्वारा की गई है लिहाजा 2 दिन से अधिक समय नहीं दिया जा सकता ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
