नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के कांडो गांव से दुखद हादसा सामने आया है, यहां गोशाला में दूध निकालने गई महिला को उसकी गाय ने ही लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।रोजाना की तरह पलका देवी (45) गाय से दूध निकालने गई थी। इस दौरान गाय ने उसे सिर पर खुर (पैर)मार दिया, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गई।घटना के बाद परिजन महिला को बेहोशी हालत में शिलाई अस्पताल लाए, यहां पर नाजुक हालत देखते हुए उसे पांवटा साहिब रेफर किया गया, लेकिन पलका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है। कांटो भटनोल पंचायत की प्रधान सरिता देवी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
