Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»पहाड़ी डिजिटल एलबम झुमका ठुमका ने मचाया मार्किट में धमाल
    मनोरंजन

    पहाड़ी डिजिटल एलबम झुमका ठुमका ने मचाया मार्किट में धमाल

    By Himachal VartaMay 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    राजगढ़ हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना तोमर रैणा के मधुर स्वर में तैयार झुमका ठुमका नामक पहाड़ी विडियो डिजिटल ं एलबम ने इन दिनों मार्किट में धमाल मचाया है । तानिश स्टूडियों राजगढ़ के बैनर तले ं तैयार की गई इस एलबम में कल्पना तोमर के साथ उनके छोटे भ्राता आशु तोमर ने गायन में अहम भूमिका निभाई है । इस गीत में म्यूजिक नवीन नेगी और राजेश गंधर्व ने दिया है जबकि गीत की लिरिक्स कल्पना तोमर द्वारा स्वयं तैयार की गई है । जबकि मेकओवर का कार्य अंजली कश्यप ने किया है ।
    बता दें कि राजगढ़ के समीप जाजर गांव की रहने वाली कल्पना तोमर रैना को पहाड़ी कोकिला के नाम से प्रदेश में प्रसिद्ध है । कल्पना दूरदर्शन और रेडियो से बीते 15 वर्षों से बी ग्रेड स्तर की मान्यता प्राप्त स्थापित कलाकार है । शायद ही प्रदेश को कोई मंच हो जहां पर इनके द्वारा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा हो । प्रदेश में मनाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय व राज्य और जिला स्तरीय मेलों के कल्पना को कार्यक्रम देने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है । दूरदर्शन से प्रसारित होने वाली धारावाहिक पढ़ी लिखी लड़की में कल्पना द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई है । इसके अतिरिक्त इनके द्वारा अनेक विडियो एलबम की शूटिंग में नायिका का रोल अदा किया गया है ं जिनमें डाॅ0 कृष्णलाल सहगल की विडियो एलबम मेरी जानी रा बसेरा के अतिरिक्त दिल खो गया, परदेशन, मेरे सजना इत्यादि एलबम में कार्य करके प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण एवं संवर्धन में अपना रचनात्मक योगदान दिया गया है । बीते दिनों कल्पना तोमर ने दूरदर्शन काश्मीर चैनेल में एक धारावाहिक के लिए भी कार्य किया है । इन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा बेहतरीन कलाकार के रूप में सम्मानित भी किया गया है ।
    कल्पना तोमर से जब इस बारे बात की गई तो इन्होने बताया कि उनका स्कूल समय से ही गायन व नृत्य का बहुत शौक था और इनके द्वारा स्कूल स्तर की नेशनल और राज्य स्तरीय अनेक गायन व नृत्य प्रतियोगिता में सदैव प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल और राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इन्होने बताया कि गायन की प्राथमिक शिक्षा उन्हें घर में पूज्य माता रीता तोमर से मिली है जबकि शास्त्रीय संगीत एवं गजल गायन की कला सेवानिवृत संगीत प्राध्यापक डाॅ0 कृष्णलाल सहगल के सानिध्य में हासिल की है । कल्पना डाॅ0 केएल सहगल को संगीत के क्षेत्र में अपना आदर्श मानती है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.