नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल में कई एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के खेल शिक्षक श्री संजीव ने बताया कि विश्व एथलेटिक्स दिवस पर 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। स्टूडेंट्स के बीच रस्साकशी भी हुई, जिसका उन्होंने खूब लुत्फ उठाया। खेल शिक्षक ज्ञान सिंह एवं अविनाश ने बताया कि इन गतिविधियों में भाग लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे।ये भी बताया कि स्कूल में आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने कहा कि स्कूल छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ प्रत्येक छात्र के शारीरिक विकास पर भी ध्यान देता है । इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक सुश्री अंजू अरोड़ा एवं प्रधानाचार्य ममता सैनी ने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई दी और उन्हें शारीरिक रूप से फिट और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
