शिमला हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):-शिमला के उपमंडल झाकड़ी थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन गहरी खाई में लुढ़क गई। सोमवार देर रात पेश आए इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। घायलों को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। झाकड़ी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार हादसे के समय जेसीबी में आठ लोग सवार थे, जो चुआबाग नामक स्थान से डुबलू की तरफ जा रहे थे। कराई गांव के पास चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खोया और यह गहरी खाई में गिर गई। रात्रि करीब एक बजे झाकड़ी पुलिस स्टेशन में हादसे की सूचना दी गई।
हादसे की सूचना मिलते ही झाकड़ी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी के चालक समेत दो लोग घटनास्थल पर मृत मिले। छह लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त मनोज (19) और सुमित थापा (15) के तौर पर हूई है। जेसीबी का चालक मनोज पठानकोट का रहने वाला था। जबकि सुमित थापा नेपाली मूल का है।घायलों में चेत्तर शर्मा, हरदेव, लाल बहादुर, गोपी, शुभम और हेमंत शामिल हैं। ये नेपाल और बिहार के मूल निवासी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और छह घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
