नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907 ए पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां दो कारों के आपस में टकराने से 4 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक सराहां से 6 किलोमीटर दूर पोघाट में सोलन से नाहन आ रही मारुति (HP 64A-6976) व देहरादून से शिमला की ओर जा रही बलेनो कार (UK 07FG-8491) की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मारुति कार सड़क से बाहर निकल कर पैराफिट में जा फंसी। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने दोनों कारों के घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर देर रात उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।वहीं बलेनो कार में अमर कनौजिया के साथ सोनिया, रेखा व रोहित भी थे, जबकि मारुति 800 में अजय कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी कयार पोस्ट ऑफिस ओच्छघाट (सोलन) अकेला ही सफर कर रहा था।वहीं, पच्छाद पुलिस ने बलेनो कार चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से गलत दिशा में जा कर दूसरी कार को टक्कर मारने पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मदन सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो कारों की आपसी टक्कर में 4 लोग घायल हुए थे। वहीं बलेनो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
