Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»यौन उत्पीड़न करने वाला हवस अंधा लेक्चरर गिरफ्तार ,
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न करने वाला हवस अंधा लेक्चरर गिरफ्तार ,

    By Himachal VartaMay 10, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- एक तरफ तो हिमाचल प्रदेश सरकार बेटी है अनमोल तथा प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से देश की बेटियों के संरक्षण की बात की जा रही है। दूसरी ओर गुरु शिष्य परंपरा को कुछ शिक्षकों द्वारा कलंकित किया जा रहा है। स्कूली शिक्षक की ऐसी करतूत से देव भूमि हिमाचल शर्मसार हो रही है। मामला गुरु की नगरी पांवटा साहिब का है जहां कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान प्रवक्ता द्वारा छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है , जिससे पूरा शिक्षा जगत शर्मसार हुआ है।  भले ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन सवाल अभी भी हर शख्स की जेहन में कौंध रहा है कि क्या ऐसे शिक्षक की गिरफ्तारी से इस प्रकार के मामले दब जाएंगे या फिर इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक गुरु की नगरी पांवटा साहिब के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में गत दिनों एक छात्रा ने स्कूल प्रशासन को लिखित में शिकायत दी कि शिक्षक द्वारा उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा ने लिखित शिकायत स्कूल प्रशासन को 5 मई को दी थी , लेकिन 4 दिनों तक यह मामला स्कूल प्रशासन द्वारा भी दबाए रखा। मीडिया को जब इसकी भनक लगी तो उसके बाद न केवल स्कूल प्रशासन हरकत में आया बल्कि स्कूल में गठित भी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी भी सक्रिय हो गई। कमेटी ने भी अपने स्तर पर जांच आरंभ कर दी , जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार विज्ञान प्रवक्ता को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकार बताते हैं कि एक छात्रा द्वारा स्कूल प्रशासन को लिखित में शिकायत दी। उसके उपरांत करीब 3 दर्जन से अधिक छात्राओं ने सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी द्वारा स्कूल में लगाई गई शिकायत पेटी में शिकायत डाली है। लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति द्वारा लगाई गई शिकायत पेटी को जब खोला गया तो उसमें करीब 4 दर्जन से अधिक छात्राओं ने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि जिस शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं , उसका विवादों से पुराना नाता है। यह शिक्षक पहले से ही विवादों में हैं , उस शिक्षक पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। बताते हैं कि इससे पूर्व उक्त शिक्षक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में तैनात था यहां भी उक्त शिक्षक पर छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। लेकिन आरोप लगने के बाद शिक्षक ने अपनी ट्रांसफर पांवटा साहिब के लिए करवा दी थी और अब पांवटा साहिब में भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कल देर शाम को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज शाम को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा
    ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.