सुंदरनगर हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) :- हिमाचल प्रदेश देवभूमि में नहीं थम रहा सड़क हादसों का शिलशिला और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर तरोट में एक थार गाड़ी ने 8 वर्षीय स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी जिस कारण छात्रा की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर तरोट के समीप सुंदरनगर के मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढऩे वाली 8 वर्षीय अक्षिता पुत्री संजय कुमार निवासी तरोट स्कूल बस से उतरकर सर्विस रोड की तरफ गई तो एक थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण बच्ची के सिर, बाजू और शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में थार चालक ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन हराबाग के समीप बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक तुषार चौहान पुत्र नरेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
