नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (संजय सिंह ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां जिला में यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 मई से 14 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन, अकाल नशा मुक्ति केन्द्र बडू साहिब, समाधान नशा मुक्ति केन्द्र पांवटा साहिब, उमंग नशा मुक्ति केन्द्र कालाअंब तथा जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र सैनवाला में की जाएगी जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच टीमों का गठन कर लिया गया है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में अपनी रचनात्मक भूमिका अदा करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. वीना सांगल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
