नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित जामा मस्जिद में हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन का भी प्रावधान किया गया। जांच शिविर के आयोजक कैप्टन सलीम ने बताया की इस वर्ष जिला सिरमौर से 28 हाजी हज यात्रा पर मक्का अरब अमीरात जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार 28 हाजी हज यात्रा पर मक्का अरब अमीरात रवाना होंगे। इन हज यात्रियों के लिए है आज कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कोविड वैक्सीनेशन भी की गई। सलीम ने बताया कि प्रशिक्षित मौलवियों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को हज की बारीकियों के बारे में भी बताया गया। वहीं अली हाशमी ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा आज पूरे प्रदेश में चार स्थानों पर जिनमें नाहन , मंडी , नालागढ़ एवं शिमला में हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पड़े। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे जिला सिरमौर से हज पर जाने वाले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा जिन लोगों को कोविड वैक्सीन नहीं लगी है उनकी वैक्सीनेशन भी की गई।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
