नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- कालाअंब त्रिलोकपुर रोड गली में स्थित ज्योति कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में दिनदहाड़े डाका डाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब पौने 4:00 बजे के आसपास की गई। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाश पिस्टल से लैस होकर बैंक में धमक गए।बैंक में घटना के दौरान केवल दो ही कर्मचारी मौजूद थे। लुटेरों ने बैंक कर्मी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लॉकर में रखे 1,78,000 के लगभग हार्ड कैश को लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों डकैत मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कालाअंब में हड़कंप मच गया है।घटना की जानकारी कालाअंब थाना को दी गई। कालाअंब थाना इंचार्ज मोहर सिंह का कहना है कि उन्होंने पुलिस पार्टी को घटनास्थल पर भेज दिया है। अभी उनके पास पूरी जानकारी नहीं आई है। बैंक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट के पैसों में आज की गई कलेक्शन भी शामिल थी।हैरानी की बात तो यह है कि इस छोटी से कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं है। संभवत लूटेरे ने इसे इजी टारगेट मानते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है।बता दें कि यह शाखा एक घर के ऊपर खोली गई है। एक में केवल 2 ही कर्मचारी नियुक्त हैं। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
