Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैली
    दुर्घटनाएं

    अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैली

    By Himachal VartaMay 18, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना की पटेर पंचायत के तहत सुनसान जगह पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टि से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अज्ञात शव कपड़े की चादर में लिपटा हुआ बाहर से जुट की बोरियों में बन्धा हुआ पाया गया है। शव पूरी तरह गल सड़ गया था, जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। मटयाल पुल के नजदीक सुनसान जगह पर उसे बदबू की दुर्गंध आई तो उसे कुछ शक हुआ। उसने इस बारे में स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने वार्ड सदस्य को सूचित कर मौके पर बुलाया। झाड़ियों में पड़ी एक बोरी से बदबू आ रही थी। पहले तो लोगों ने सोचा कि किसी ने मृत जानवर यहां फेंक दिया होगा। लेकिन लोगों ने जब बोरी को खोलकर देखा तो उन्हें मृत व्यक्ति का हाथ व बाजू दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। शव की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र जसवाल, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शव बुरी तरह गल चुका था। मृतक के सर पर लंबे लंबे बाल व दाढ़ी है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी तथ्य इकठ्ठे किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मौके के नजदीक एक कुटिया में साधु रहता था, जो पिछले कई दिनों से कुटिया में नहीं दिखाई दिया है व उस साधु के एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी थी। जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसकी भी एक हाथ की उंगलियां टेढ़ी प्रतीत हो रही थी। लोगों के मुताबिक उस साधु के पास एक कार भी थी। वह कार भी पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दी थी। पुलिस ने लोगों की जानकारी के बाद कुटिया में पहुंच कर जांच की। कुटिया में ताले लगे थे। स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में उस कुटिया के ताले तोड़े गए। अंदर से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए, लेकिन अभी तक यह कहना मुश्किल है कि जो शव मिला है वह कुटिया में रहने वाले साधु का है या किसी अन्य व्यक्ति का है।वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण हत्या है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.