नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ट्रांसगिरी इलाके के मानल-कांटी मशवा सड़क पर हुए हादसे में एक अध्यापक की मौत हो गई है। हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुआ जब शिक्षक स्कूल से घर लौट रहा था।मृतक की पहचान 52 वर्षीय ईश्वर चंद शर्मा निवासी रामा धौण, नाहन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उनके साथ गाड़ी में एक शिक्षिका भी सवार थी, जो पूरी तरह सुरक्षित है।जानकारी के अनुसार शिक्षक अपनी टियागो कार एचपी-18सी-2471 से कांटी मशवा से सतौन की ओर आ रहा था कि साढ़े तीन बजे के करीब ढाब खड्ड के पास सड़क पर आवारा पशु को बचाते वक्त गाड़ी सड़क से बाहर हो गई।गाड़ी सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। इस बीच गाड़ी के एयर बैग भी खुल गए थे। कार में बैठी अन्य महिला अध्यापक बिल्कुल सुरक्षित रही, जबकि अध्यापक ईश्वर चंद के सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। उधर, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
