Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नारग की 11 पंचायतों के लिए पेयजल योजना के बारे किया निरीक्षण
    सिरमौर

    नारग की 11 पंचायतों के लिए पेयजल योजना के बारे किया निरीक्षण

    By Himachal VartaMay 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :– जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय राजगढ़ में डियूटी ज्वायन करने उपरांत अधीशासी अभियंता डाॅ0 मंदीप गुप्ता ने फील्ड का रूख करके धीमी गति से चल रही विभाग की योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं । जिससे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है । डाॅ0 गुप्ता ने जहां राजगढ़ के सेरमनौण की दो वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना को दो दिन में शुरू करने का रिकार्ड कायम किया है वही पर बीते दिन डाॅ0 गुप्ता ने नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के लिए निर्मित की जा रही 26 करोड़ की उठाऊ पेय जल योजना के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्याें का जल स्त्रोत के गिरि नदी के चबेवगा में जाकर पीएमसी टीम सहित निरीक्षण किया गया । इसके अतिरिक्त उन्होने इस पेयजल योजना के वितरण प्रणाली की गुणवता का भी गहनता से अवलोकन किया । इस मौके पर उन्होने जल स्त्रोत के साथ चल रहे भूमि विवाद का भी मौके पर निपटारा किया गया ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो ।
    तदोंपरांत डाॅ गुप्ता ने बागपशोग के शी-हाॅट में पीएमसी और जेएसवी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई । जिसमें ठेकेदार को इस योजना के निर्माण कार्य को अगले वर्ष मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होने बताया कि नेशनल विकास बैंक के सौजन्य से इस योजना का निर्माण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के 57 गांव और 85 छोटी छोटी बस्तियों सहित करीब 14 हजार आबादी कवर होगी । बताया कि लाभान्वित होने वाली पंचायतों में साधनाघाट, नैनाटिक्कर, नारग , डिलमन, शाड़िया, महलोग लाल टिक्कर, चमेंजी, वासनी , शीनाघाट, दीद गलूत और बनौणा पंचायत शामिल है । उन्होने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वकांक्षी योजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता आधार पर किया जाए ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध हासिल किया जा सके । डाॅ0 गुप्ता ने स्पष्ट किया कि योजना के निर्माण कार्यों में गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।
    बैठक में जेएसवी विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा, जेई मनमोहन, सुपरवाईजर मदन कुमार के अतिरिक्त प्रोजेक्ट इ्रचार्ज विक्रम राणा, फील्ड इंजीनियर पीएमसी सन्नी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.