Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»रास्ते के विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, 6 लोग जख्मी।
    दुर्घटनाएं

    रास्ते के विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, 6 लोग जख्मी।

    By Himachal VartaMay 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पलहोड़ी क्षेत्र में 2 गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। वहीं इस झड़प में 6 लोग जख्मी हो गए। इस खूनी झड़प में हुसन (33) पुत्र सकुरा, यासिन (40) पुत्र सकुरा, सलीम (42) पुत्र रूटला निवासी पलहोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों पक्षों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पलहोड़ी में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चला हुआ था। यासीन अपने घर पर था। इसी बीच वहां गांव के ही रहने वाले फिरोज, गुलफान, इस्लाम, मोमीन, मंजूरा, शमशेर व हारून आदि पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों गुट तलवारें, गंडासे व लाठियों से एक-दूसरे पर वार करने लग गए।इस खूनी झड़प में हुसन, यासिन, सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन अन्यों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.