नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक नशीली दवाएं युवाओं को बेचने की फिराक में था।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना को सूचना मिली कि मिश्रवाला निवासी मुसम्मी कौशर पुत्र यासीन मिश्रवाला से माजरा की ओर सड़क चूरक माजरी आम के बगीचे के साथ-2 साइकिल पर सवार होकर नशीले कैप्सूल लेकर माजरा में कैप्सूल बेचने जा रहा है। यदि उसे रोककर उसके शरीर की तलाशी ली जाए तो उसके शरीर से नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडियन टेक्नोमेक कंपनी के पीछे आम के बगीचे के साथ सड़क पर पुलिया के पास देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर मिश्रवाला की तरफ से माजरा की ओर आया पुलिस को देख कर भागने लगा और हाथ में पकड़े बैग को फेंक दिया और भागने लगा जिसे काबू किया गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम कौशर पुत्र यासीन निवासी गांव मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब इसके बाद उसके द्वारा फेंके गए कैरी बैग को खोलकर चेक किया तो कैरी बैग के अन्दर से स्पास्मो प्रोक्सीवोन -बी के कुल 120 कैप्सूल पाए गए। पुलिस ने कारवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
