Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»बांगरण पुल के पास बने वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहन पलटा।
    दुर्घटनाएं

    बांगरण पुल के पास बने वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहन पलटा।

    By Himachal VartaMay 21, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  : – उपमंडल के गिरिपार की 17 पंचायतों को जोड़ने वाले पुल की मुरम्मत कार्य की लेटलतीफी के कारण बने हुए वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहनों के पलटने का मामला सामने आया है। ताजा मामला आज सुबह सामने आया जब एक ट्रैक्टर चढ़ाई चढ़ते हुए पलट गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई दो पहिया वाहन चालक, राहगीर नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। एक सप्ताह पूर्व यहां एक ट्रक खाई में गिर गया था। बार-बार हादसे होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी संज्ञान नही ले रहे हैं। संबंधित विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। मरम्मत कार्य में संबंधित विभाग व ठेकेदार की लापरवाही और लेटलतीफी का खामियाजा क्षेत्र की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों को पांवटा साहिब शहर से जोड़ने वाले बांगरण पुल के मरम्मत का कार्य चला हुआ है। जिसके चलते नदी के रास्ते से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। हालांकि वैकल्पिक मार्ग पर पुल के साथ लगती चढ़ाई पर ओवरलोड गाड़ियों तथा ट्रैक्टरों के चलने से मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं। शनिवार सुबह वैकल्पिक मार्ग पर पुल के साथ लगती घाटी को चढ़ते हुए एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक सप्ताह पूर्व यहां पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया था। इससे पहले भी यहां पर एक अध्यापक की गाड़ी रोड से बाहर चली गई थी। इस मार्ग पर आए दिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गिरीपार क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों के युवा बसों तथा अपने निजी वाहन से सरकारी कार्यालय तथा औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने आते है। ठेकेदार व संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते शाम को यहां पर कई बार ट्रैक्टरों व ट्रकों के चलते लंबे-लंबे जाम लगे रहते है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की जानकारी होने के बावजूद भी विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मगर संबंधित विभाग फिर भी मूकदर्शक बना हुआ है।स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुल के मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए ताकि पिछले 5 महीने से परेशानी झेल रहे क्षेत्र के लोगों को इन परेशानियों से निजात मिल सके। अगर इसकी मुरम्मत जल्द नही हुई तो आगे बरसात में लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। उधर जब इस मामले में अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे दिलीप तोमर ने बताया कि हम मुरम्मत कार्य को गुणवत्ता  प्रथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। ट्रैक्टर ओवरलोड होने के कारण पलटा है। एक सप्ताह तक लोगों को पुल समर्पित कर दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.