नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के 8 छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन मेरिट में आए हैं। जिसमें से 8 में से 7 छात्राएं तथा 1 छात्र हैं। 8 छात्रों में से 4 निजी स्कूलों के और चार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हैं।हिमाचल प्रदेश में कॉमर्स संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने प्रदेश भर में 492 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बीकेडी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा पुत्री आशिक अली 490 अंक लेकर रही है।कॉमर्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़ पांवटा साहिब की अंजू प्रिया पुत्री विजय कुमार 480 अंक लेकर दसवें स्थान पर हैं। वही नाहन के आदर्श विद्या निकेतन की कृपनीत कौर पुत्री गुरदीप सिंह भी दसवें स्थान पर रही है। आर्ट्स संकाय में जिला सिरमौर से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जरवा जुनेली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जयेश पुत्र दुल्ला राम ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसने 487 अंक प्राप्त किए हैं।कला संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब की मेघना डिमरी पुत्री सतेश्वर नंद चौथे स्थान पर रही हैं। विज्ञान संकाय में एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन की वंशिका पुत्री रमेश कुमार ने 484 अंक लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया है। वही नाहन कैरियर एकेडमी की रुशदा पुत्री मोहम्मद जाहिद मिर्जा ने 483 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
