नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूचि में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान पाकर अपने विद्यालय सहित जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो की परिक्षा में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा है। घौषित नतीजों में कॉमर्स वर्ग में विद्यालय की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया, प्रियांशु ने दूसरा और यश ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चन्दोला ने बताया कि कृपनीत कौर ने 96 फीसदी अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशु ने 91.6 फीसदी और यश ठाकुर ने 90.4 और आर्यान ने 89.9 फीसदी अंक अर्जित किये है।
चन्दोला ने बताया कि जमा दो साइंस वर्ग में भी विद्यालय का प्रदर्शन अच्छा रहा । जमा दो साइंस में विद्यालय की छात्रा आरजू ने 94. 2 फ ीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान एहिमांशु ने 92.2 फीसदी अंको के साथ दूसरा तथा अपराजिता ने 90.8 और प्रेरणा ने 88.8 फीसदी अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया ए साइंस वर्ग में 44 विद्यार्थियों और जमा दो कॉमर्स की कक्षा में 27 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किये ण् जिला सिरमौर और प्रदेश में विद्यालय के शानदार प्रदर्शन के लिए चन्दोला ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपनी बधाई दी है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
