Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान की रीना ठाकुर ने
    सिरमौर

    इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान की रीना ठाकुर ने

    By Himachal VartaMay 23, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    राजगढ़ हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :– गरीब असहाय और पीड़ित व्यक्ति की सेवा और सहायता करना एक पुनीत कार्य माना जाता है जिसमें समाज के अनेक बुद्धिजीवी व्यक्ति पीड़ित एवं असहाय लोगों  की सहायता करना अपना अहोभाग्य मानते हैं । ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका एंव वर्तमान में हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर ने एक शारीरिक रूप से  अक्षम व्यक्ति को इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान करके मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है जिसकी चहूंओर प्रशंसा की जा रही है ।
    बता दें कि पझौता घाटी के मानवा गांव के करीब 26 वर्षीय युवा यशवंत सिंह उर्फ सोनू बीते करीब पांच वर्षों पहले 2018 में एक सड़क हादसे में शारीरिक रूप से अपंग हो गए थे । दुर्घटना होने से उनकी टांगों ने कार्य करना छोड़ दिया था।  जिसके चलते सोनू चलने फिरने से लाचार होने से दिनरात बिस्तर पर लेटे रहते हैं।  कई मर्तबा  घर पर कोई व्यक्ति न होने की स्थिति में  सोनू के बिस्तर में शौच हो जाता था । सोनू अपने  जीवन से बहुत परेशान था परंतु गरीबी के चलते व्हील चेयर खरीदना उनके परिवार के लिए बहुत कठिन था ।
    पझौता घाटी के प्रवास के दौरान  लोक गायिका रीना ठाकुर की मुलाकात सोनू के परिवार से हुई । अक्षम सोनू की परेशानी देखकर रीना ठाकुर का मन पसीज गया और उन्होने सोनू को व्हील चेयर प्रदान करने का वादा किया ।  रीना ठाकुर ने बिना विलंब किए सोलन जाकर अपने निजी खाते से इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर खरीदकर सोनू को घर जाकर प्रदान की । सोनू की प्रसन्नता का कोई ठिकाना न रहा । सोनू  अब व्हील चेयर में बैठकर बड़े चाव से अपने बरामदे और आंगन में चक्कर लगाते हैं । सोनू ने बताया कि अब उनके जीवन में जीने की नई किरण जागी है और धीरे धीरे समक्ष बनने का सपना संजोए बैठा है। सोनू के परिवार सदस्यों ने रीना ठाकुर का हृदय से आभार व्यक्त किया । हालांकि रीना ठाकुर ने इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर की कीमत नहीं बताई । जबकि मार्किट में इसकी कीमत करीब 70 हजार हैं । रीना ठाकुर ने बताया कि पीड़ित मानवता की सहायता ईश्वर की सेवा  मानी जाती है । इस व्हील चेयर को एक बार चार्ज करने पर ृ16 किलोमीटर तक चलने की क्षमता उपलब्ध है । उन्होने बताया कि इस पुनीत कार्य में सोलन के एक दानी पुरूष ओम शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया है ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.