नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा );- जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब से पुरूवाला, सिंहपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर मार्ग पर स्थित बांगरण पुल के चौधे चरण के मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को जारी रखने के आदेश जारी किये हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बांगरण पुल की मुरम्मत और पुनरूद्धार की आवश्यकता को देखते हुए इसके चौथे चरण की मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को 20 मई से 19 जून 2023 तक एक माह के तक जारी रखा जाएगा।
जिला दंडाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को निर्देश दिए है कि बांगरण पुल की मुरम्मत के दृष्टिगत तैयार किये गए वैकल्पिक मार्ग पर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी पग उठाये जाएं तथा डावइर्जन स्थल पर विभाग साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित बनाये।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
