नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :-आरबीआई के निर्देशानुसार दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पावंटा साहिब के बैंकों में आज खूब भीड़ नजर आई। जहाँ मुख्य बाजार में स्थित एसबीआई बैंक , यूनियन बैंक , युको बैंक में लोगों की कतारें लगी रही। आरबीआई द्वारा शुक्रवार रात 2000 रुपये के नोट को पूरी तरह वापस लेने के फैसले के बाद बैंकों में दो हजार रुपये के नोट अपने खाते में जमा कराने वालों की भीड़ शुरू हो गई है। मौके पर मौजूद मैनेजर सुधीर कुमार ने कहा की फिलहाल आज के दिन बैंकों में भीड़ लगी है। उन्होंने लोगों से कहा की जल्दबाजी न करें संयम रखे क्योंकि अभी काफ़ी लम्बा समय लोगों को दिया गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि बीस हज़ार तक की राशि ग्राहक एक बार मे जमा कर सकते है। हालांकि जो बैंक दूर हैँ उनमे काफ़ी भीड़ नही दिखी माजारा एचडीएफसी बैंक में भी खासे लोग नही पहुंचे और पहले कम लोग बैंक में पहुंचे। बता दे कि ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
