नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- मौसम के पूर्वानुमान के चलते नाहन में भारी तूफान और बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी तूफान के चलते यशवंत चौक के समीप शिमला रोड पर एक पेड़ के गिर जाने से पार्किंग में खड़ी 6 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि तीन चार गाड़ियों को हल्का-फुल्का नुक्सान हुआ है।पेड़ गिरने का धमाका इतनी तेज था कि आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे। यह घटना कल देर शाम 8:40 के आसपास हुई है। जिस समय घटना हुई उस समय तूफान के चलते हैं पूरे शहर की बत्ती भी गुल थी। भारी तूफान के साथ-साथ जमकर मेघ भी बरसे।भारी बारिश और तूफान के चलते जो जहां था वहीं कोना तलाश कर रुक गया था। वहीं नाहन शिमला रोड पर तूफान के चलते सड़क पर खड़े पेड़ों के टहने गिरे पड़े । इस घटना के बाद पुलिस सहित वाहन ऑनर्स को भी सूचित कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
