Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»2 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग यूनिट धौलाकुंआ शीघ्र होगा क्रियाशील-अजय सोलंकी
    सिरमौर

    2 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग यूनिट धौलाकुंआ शीघ्र होगा क्रियाशील-अजय सोलंकी

    By Himachal VartaMay 24, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):-   विधायक अजय सोलंकी ने धौलाकुंआ में किया दो पुलों का भूमि पूजन धौलाकुंआ पहुंचने पर अजय सोलंकी का फूल मालाआंे के साथ हुआ जोरदार स्वागत
    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज बुधवार को धौलाकुंआ में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन धौलाकुंआ से लबाना बस्ती बैलवाली गुज्जर कॉलोनी गढीवाला सड़क पर 2 पुलों का भूमि पूजन किया। इन दो पुलों में लबाणा बस्ती और गुज्जर कॉलोनी पुल का शामिल है।
    अपने धौलाकुंआ प्रवास के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने जन समस्यायें भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया और शेष समस्यायें निपटारे के लिए सम्बन्धित विभाग को सौंपी गई। उन्हांेने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।
    धौलाकुंआ पहुंचने पर विधायक अजय सोलंकी का स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार ढंग से स्वागत और अभिनंदन किया।
    विधायक अजय सोलंकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपार स्नेह और विश्वास के साथ उन्हें विजयी बनाया है और वह अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में विकास के रूके हुए कार्यों को पूरा करें।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, यह इस लिए भी जरूरी है कि इसमें हमारी जनता का पैसा लगा हुआ होता ह। उन्हांने कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट धौलाकुंआ शीघ्र क्रियाशील होगा, इसके लिए 2.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने की है।
    अजय सोलंकी ने कहा कि आईआईएम में गुज्जर कॉलोनी नौरंगाबाद वैकल्पिक मार्ग सात करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क और पुल के कारण क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतें होती हैं।
    उन्होंने बताया कि कोलर-बिलासपुर सड़क की टायरिंग का कार्य करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, इसी प्रकार लोहगढ़ सड़क को भी पक्का किया गया है।
    अजय सोलंकी ने कहा कि आईआईएम धौलाकुंआ का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा और यह संस्थान आने वाले समय में सिरमौर की शान बनकर देश के मानचित्र पर उभरेगा।
    उन्होंने जल शक्ति विभाग को धौलांकुआ क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की पेयजल की समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाएगा।
    अजय सोलंकी ने अधिकारियों से सड़क, पुल, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि प्रमुख विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के लिए कहा ताकि आम जन को कोई दिक्कत न हो।
    इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान शिवानी, उप प्रधान तेजवीर सिंह, कांग्रेस यूथ महासचिव संजय चौधरी, सोहन राजपूत, बीडीसी सदस्य कृष्ण लाल, पूर्व जिला परिषद जयंत सिंह, उप प्रधान फतेहपुर पंचायत रवि आदि उपस्थित रहे।
    एसडीएम पांवटा गंुजीत चीमा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप सिंह, जल शक्ति व अन्य विभागों के अधिकारी एव गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.