नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के उपमंडल पच्छाद का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप निवासी नावल ने बीती शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बता दें सचिन ने आर्मी के चंडी मंदिर अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2023 को सचिन के घर बेटी ने जन्म लिया। 20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था।21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया है।गौरतलब है कि 72 टैंक रेजीमेंट से 4 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत फौजी 20 फरवरी को करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस डयूटी पर लौट रहा था। इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे।इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया गया। रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया।सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे। दउल्लेखनीय है कि हादसे के कुछ समय बाद ही सचिन कोमा में चला गया था। उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए तुरंत ही 15 हजार की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही 5 लाख रुपए की राशि का चैक भी भेंट किया जाएगा।
Breakng
- जिला परिषद वार्ड संख्या-5, दुगाना के स्थान पर सतौन, 26 मई तक सुझाव व आपत्तियां मान्य होंगे – उपायुक्त
- सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
- जैव विविधता का सम्मान करें, पर्यावरण का संरक्षण करें”थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
- माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
- इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
- 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
Sunday, May 25