नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौला कुआं में करीब 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहे दो पुलों व सड़क का भूमि पूजन किया। धौला कुआं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक अजय सोलंकी का जोरदार स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार के समय में यहां पुलों और सड़क के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था मगर पिछले 5 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने इन कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया।उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को यहां बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि बरसात के समय में यहां होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने कहा कि इसी क्षेत्र में कोलर बिलासपुर सड़क पर एक करोड़ रुपए की राशि टायरिंग पर खर्च की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए है कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि धौलाकुआं में करोड़ों रुपए की लागत से आईआईएम का निर्माण कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द यह कार्य भी पूरा हो जाएगा इसके निर्माण से क्षेत्र का मानचित्र पर बड़ा नाम आएगा। विधायक ने कहा कि धौला कुआं में दो करोड़ 50 लाख की लागत से बनने जा रहा फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट भी जल्द क्रियाशील हो जाएगा जिसके लिए इसी सरकार ने बजट को स्वीकृति दी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
