नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ : – पांवटा पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में अफीम की तस्करी करने वाले लुधियाना पंजाब निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरीन्द्र सिंह (52) पांवटा साहिब में मनप्रीत कौर पत्नी गगन दीप सिंह निवासी शुभखेडा के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी और सामग्री बेचने का काम कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाकायदा जाल बिछा कर इस व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी केवल अफीम डोडे, भुक्की, अफीम की तस्करी करता था बल्कि नशे के आदि लोगों को उनके घरों तक सामग्री पहुंचाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है कि बड़े तस्कर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 105 ग्राम अफीम और 31 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा बेचने वाले आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं इन पर किसी तरह की कोई भी नरमी नहीं बरती जायगी। मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही के भेज दिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
