Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»उद्योग एवं आयुष मंत्री ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन का निरीक्षण किया
    स्वास्थ्य

    उद्योग एवं आयुष मंत्री ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन का निरीक्षण किया

    By Himachal VartaMay 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज गुरूवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान नाहन के पुराने सांईस ब्लाक में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल भवन का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
    उद्योग एवं आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नाहन में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से पुराने डिग्री कॉलेज के सांईस ब्लाक में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण और पुनरूद्धार के कार्य को दो माह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह अस्पताल मैडिकल कॉलेज के समीप स्थित था किन्तु कोविड संकट के कारण अस्पताल को सांईस ब्लाक में शिफट किया गया था।
    हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दो माह के भीतर इस भवन का निर्माण और पुनरूद्धार कार्य पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले ही इस भवन के निर्माण कार्य में देरी हो चुकी है और अब अविलंब इसके निर्माण को पूरा किया जाए।
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस आयुर्वेद अस्प्ताल में लोगों को उच्च एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लिफ्ट भी लगाई जा रही ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन के तैयार होते ही इसमें इनडोर सुविधायें शुरू हो जायेंगी जबकि वर्तमान में यहां पर केवल ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है।
    उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ने नाहन में जन समस्यायें भी सुनी।
    इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता आलोक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजन, आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, सब डिविजन मैडिकल आयुर्वेदिक ऑफिसर राजगढ़ डा. मंजू शर्मा, डा. जयदीप के अलावा अन्य गणमान्य लोग और आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.