नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आईटीआई के पास कारमल कॉन्वेंट स्कूल के मुख्य गेट के सामने टाइलों से लदा ट्रक सड़क पर ही पलट गया।हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई है, जिसे कारमल स्कूल के स्टाफ के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया है। ट्रक चालक की पहचान पंजाब के हरमन के रूप में हुई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।जानकारी के मुताबिक, एक टाइलों से लदा ट्रक जीरकपुर से नाहन की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह आईटीआई के पास कारमल कॉन्वेंट स्कूल के मुख्य गेट के सामने पहुंचा तो अचानक ही ट्रक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण ट्रक सड़क पर ही पलट गया। वहीँ स्कूल के नर्सरी कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी का भी समय हो गया था, परन्तु उससे पहले ही यह हादसा हो गया। वहीं आस-पास के लोगों व कारमल कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ ने गेट के सामने अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों व बाइकों को हटवा कर शिमला हाईवे पर ट्रैफिक को बहाल किया। बता दें यह टाइलों से लदा ट्रक नाहन के नजदीक ही अनलोड किया जाना था।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
