शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत छैला से माहोरी सड़क पर जैई के पास काशी ढांक में 1 पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ठियोग से शिमला रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल गांव कपरोल क्यार पंचायत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। उसी गांव के राहुल जिसकी उम्र 24 साल और क्यार पंचायत के 30 वर्षीय संजय शिमला IGMC में भर्ती हैं। ये हादसा देर रात के समय सामने आया है, जब पिकअप छैला से माहोरी की ओर जा रही थी। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेज दिया गया है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिकअप 60 मीटर नीचे गिरी और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी और घायलों को अस्पताल लाया।
Breakng
- श्रीरेणुकाजी में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भावपूर्ण निर्वहन
- सिरमौर में भारी बारिश से ₹1.32 करोड़ का नुकसान और 43 सड़कें बंद
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Friday, July 11