नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) :– पांवटा साहिब में ग्राम पंचायत बरोटीवाला के लोगों को क्रशर वाहनों की मनमानी का पिछले लंबे समय आए सामना करना पड़ रहा है समस्या को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन व हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारियों ने डीसी सिरमौर के जरिए मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सगी ने कहा कि रात्रि के समय अवैध तरीके से क्रशर से लदे वाहन गाँव से निकलते हैं जिससे यहां प्रदूषण बढ़ रहा है और इसका बुरा असर फसलों पर भी पड़ रहा है उन्होंने बताया कि यहां से रात्रि के समय सैकड़ों की संख्या में भारी भरकम वाहन गुजर रहे हैं जिसे शोर-शराबे के चलते स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हुआ है उन्होंने बताया कि यहां एक एमफार्म पर तीन तीन वाहनों के माध्यम से ढुलाई की जा रही है इसलिए प्रदेश सरकार को भी चूना लग रहा है उन्होंने कहा कि यहां से गुजरने वाले भारी-भरकम वाहनों के लिए संबंधित प्रशासन ने अलग से मार्ग तैयार किया था लेकिन नियमों के उल्लंघना करते हुए ग्रामीणों के लिए बनाए गए मार्ग पर भारी भरकम वाहनों को दौड़ाया जा रहा है जिससे जहां अब 3 गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो चुका है तो वहीं स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज डीसी सिरमौर को यहां समस्याओं से अवगत करवाया गया है इससे पूर्व पांवटा एसडीएम के माध्यम से भी कई बार स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाया गया है लेकिन कोई समाधान ना होने के चलते लोगों में रोष पनपा है उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही संबंधित समस्या का समाधान नहीं होता तो वह उग्र आंदोलन करने को लेकर विवश होंगे । जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
