नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकारो बात करते हुए कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य अब पूरा विश्व मानने लगा है। उन्होंने कहा कि अब दुनियां रूस यूक्रेन के बीच युद्व विराम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप की उम्मीद कर रही है।उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व व आज की स्थिती में देश में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी भाजपा के 9 साल बेमिसाल कार्यों के बारे में अभियान की शुरूआत हिमाचल प्रदेश में एक जून से 30 जून के तक चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा का संगठन हर जिला में व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास योजनाओं को जनजन तक पहुचाया जाएगा। डॉ. बिंदल ने कहा है कि देश के लिए पिछला सप्ताह ऐतिहासिक क्षणों वाला रहा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा में कई देशों के प्रतिनिधियों ने उनकी तारीफ की। डॉ. बिंदल ने वर्तमान सरकार पर बदले की दुकान भावना से कार्य करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जो कार्य पूर्व में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए थे उन कार्यों को रोक दिया गया है।डॉ. बिंदल ने स्थानीय विधायक पर पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत करवाये गए कार्यों को रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक उनके द्वारा स्वीकृत बजट व योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है। इससे पूर्व डॉ. बिंदल ने नाहन भाजपा मंडल की बैठक में भी हिस्सा लिया तथा कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, मनीष चौहन आदि उपस्थित थे।
Breakng
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
Thursday, September 3
