श्री रेणुका जी हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आगामी 29 मई सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह बाद दोपहर 2 बजे रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में ऐतिहासिक श्री शिरगुल महाराज मेले गेलियों के समापन समारोह मेें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करगें। वह इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मेले के समापन के पश्चात विक्रमादित्य सिंह सायं 5ः30 बजे रेणुका-संगडाह सड़क पर नवनिर्मित बेली पुल का उद्घाटन करेगें।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री के साथ विधायक विनय कुमार , कांग्रेस समिति के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थान के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
