नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) : – जिला मुख्यालय नाहन के रामकुंडी क्षेत्र के रहने वाले 75 वर्षीय सेवानिवृत्त हैड मास्टर चंद्र प्रकाश गौतम के साथ 4.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश गौतम के अनुसार गत बुधवार सुबह 8 बजे एक कॉल आई। कॉलर ने बुजुर्ग के टोकियो में रह रहे भांजे के तौर पर खुद का परिचय दिया। हल्की-फुल्की बात करने के बाद कॉलर ने फोन काट दिया। इसके बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर एक अन्य व्यक्ति ने कॉल की। उसने बुजुर्ग को बताया कि उनका भांजा एक क्लब में दोस्त के साथ मित्र का जन्मदिन मनाने गया था। वापसी में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उनके भांजे के दोस्त ने किसी लड़की का रेप किया है। जबकि उनके भांजे ने कुछ नहीं किया है। रेप पीड़िता अस्पताल में दाखिल है।कॉलर ने बुजुर्ग को समझौता करवाने की एवज में पीड़िता को 1.20 लाख रुपए देने को कहा। इस दौरान नाटकीय तरीके से बुजुर्ग की भांजे से भी बात करवाई गई, जो लगातार रो रहा था, साथ ही मुसीबत से निकालने की गुहार लगा रहा था। कॉलर ने यह भी कहा कि मामी जी से इस बारे में जिक्र मत करना। भांजे से बात करवाने के ड्रामे के बाद चंद्र प्रकाश गौतम को यकीन हो गया और उन्होंने तुरंत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से कॉलर द्वारा दिए गए खाते में पहली किस्त डाल दी। ये सिलसिला दो-तीन बार चला। दो-तीन ट्रांजैक्शन में 4.20 लाख की राशि ट्रांसफर कर दी गई। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में सैटल चंद्र प्रकाश गौतम के बेटे की कॉल आई। जब गौतम ने बेटे को बैंक में होने की बात कही तो तुरंत ही बेटे ने गौतम को ऑनलाइन फ्रॉड से अवगत करवा दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
