नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के दूरदराज क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली दिन प्रतिदिन सफलता के नय आयाम छू रहा है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के बाद आज राजगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्राओं कनिका व आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5000 का नगद पुरस्कार जीता। अब यह जोड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें 8 वरिष्ठ व उच्च विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छोग टाली विद्यालय ने प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग ने द्वितीय व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक राजीव अरोडा ने अध्यक्षीय भूमिका अदा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने दोनो प्रतिभागी छात्राओ तथा इस टीम के प्रशिक्षक व विद्यालय के प्रशिक्षित गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
