नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- उपमंडल पांवटा साहिब के राजपुर ब्लॉक की आशा वर्करों ने प्रदर्शन के माध्यम से सही समय पर वेतन मानदेय देने की मांग उठाई है। आशाओं का कहना है कि समय से पहले अपने सभी कामों को निपटाने के लिए निरंतर तत्पर रहती हैं , लेकिन उन्हें समय पर मानदेय न मिलने पर उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की वह फील्ड में जाने के समय ना तो कभी धूप देखती है ना ही बारिश देखती है। ना दिन न रात अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने में वह कोई कसर नहीं करती हैं बावजूद इसके उन्हें कई कई महीने तक वेतन नहीं मिलता है जिसे लेकर वे काफी निराश हैं। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में सीएमओ अजय पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है और उचित मानदेय समय पर देने की मांग भी की है। वह अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करते रहे। जानकारी देते हुए सीएमओ अजय पाठक ने बताया कि आशाओं का वेतन समय पर ना मिलने का सबसे विशेष कारण बजट का न होना है। उन्होंने आश्वासन देते हुए आशाओं से वादा किया है कि 2 महीने का वेतन उन्हें आज ही दे दिया जाएगा और भविष्य में महीने दर महीने वेतन चुकता करने का वादा आशाओं से किया है। वहीं आशाओं ने धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सीएमओ द्वारा किए गए इस फैसले के लिए सदा ही आभारी रहेंगी
।
Breakng
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
Thursday, September 3
