Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कनिका और आरुषि की जोड़ी ने जीता 5,000 का प्रथम पुरस्कार, आरबीआई ने करवाई प्रतियोगिता।
    सिरमौर

    कनिका और आरुषि की जोड़ी ने जीता 5,000 का प्रथम पुरस्कार, आरबीआई ने करवाई प्रतियोगिता।

    By Himachal VartaMay 27, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (लक्ष्य शर्मा ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के दूरदराज क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली दिन प्रतिदिन सफलता के नय आयाम छू रहा है। दसवीं  व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के बाद आज राजगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्राओं कनिका व आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5000 का नगद पुरस्कार जीता। अब यह जोड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में  खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें 8 वरिष्ठ व उच्च विद्यालय  की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छोग टाली विद्यालय ने प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग ने द्वितीय व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक राजीव अरोडा ने अध्यक्षीय भूमिका अदा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने दोनो प्रतिभागी छात्राओ तथा इस टीम के प्रशिक्षक व विद्यालय के प्रशिक्षित गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.