ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सदर थाना के तहत बहडाला में पुलिस ने गाड़ी से 45 पेटी देसी शराब के साथ दो लोगों को काबू किया। आरोपियों की पहचान मोहित (46) निवासी मलाहत जिला ऊना और अश्विनी कुमार (40) निवासी नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम बहडाला-चढ़तगढ़ संपर्क मार्ग पर देर रात करीब 12:20 बजे गाड़ियों को जांच में जुटे थे। इसी दौरान एक गाड़ी चढ़तगढ़ की तरफ से आई। पुलिस टीम ने शक होने पर गाड़ी को रोका। गाड़ी में चालक सहित दो लोग सवार पाए गए। पुलिस टीम ने गाड़ी की जांच की तो उसकी पिछली सीट व डिग्गी में गत्ते की पेटियां मिली। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के मामलों में सख्ती से निपट रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
