नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से एक महिला 4 दिनों से लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता महिला की पहचान पार्वती विश्वकर्मा पत्नी नवीन विश्वकर्मा निवासी नेपाल के सुरखेत जिले के रूप में हुई है। वहीं लापता महिला के पति ने पत्नी को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट पांवटा पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।पति के दिए गए बयान के आधार पर पुलिस लापता महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में लापता महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पांवटा साहिब के शुभखेड़ा पेट्रोल पंप के पास एक डेरी फार्म में काम करती है। उसने बताया कि उसकी पत्नी 23 मई को अचानक ही डेयरी फार्म से कहीं लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को ढूंढने का बहुत प्रयास किया परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पति का कहना है कि मां के बिना तीनों छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
