Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»जंगल में चलाई गोली, राहगीर की छाती में लगी
    हमीरपुर

    जंगल में चलाई गोली, राहगीर की छाती में लगी

    By Himachal VartaMay 28, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    हमीरपुर हिमाचल वार्ता न्यूज़ : बोहणी इलाके में रविवार सुबह जंगली जानवर को मारने के चक्कर में विजिलेंस विंग हमीरपुर में तैनात एक हैड कांस्टेबल द्वारा निजी बंदूक से चलाई गई गोली सड़क पर जा रहे एक राहगीर की छाती में जा लगी। जिस पुलिस कर्मी द्वारा गोली चलाई गई, वही घायल व्यक्ति को तुरंत उठाकर मेडिकल कॉलेज भी ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी ने ही सदर थाने में जाकर हादसे की जानकारी दी। हालांकि अब पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ककडिय़ार गांव का 29 साल का रजनीश कुमार गसोता महादेव मंदिर माथा टेकने घर से पैदल जा रहा था कि वह इस हादसे का शिकार हो गया। गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी हमीरपुर मुख्यालय पर ही विजिलेंस विंग में तैनात है। यदि उसने गोली शिकार करने के चक्कर में चलाई है तो फिर अवैध शिकार करने का मामला भी दर्ज हो सकता है। उधर, सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। घायल युवक की हालत स्थिर है। गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
    • नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
    • सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.