नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- आज दिनांक 28 मई को भारत विकास परिषद नाहन शाखा के तत्वावधान में डा वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सकों की उपस्थिति में तालों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सको ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा निशुल्क दवाइयां बाटी ।इस शिविर के मुख्य अतिथि श्रीमती अनूप वर्मा जी ने भारत विकास परिषद नाहन शाखा को 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए भारत विकास परिषद की सराहना की ।इस शिविर में दूर-दूर क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि महोदय ने की। तदोपरांत वंदे मातरम किया गया तथा डाइट वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज से आए डॉक्टरों की टीम को समृति चिन्ह प्रदान कर के सम्मानित किया गया।उसके साथ ही प्रांतीय परिषद के महासचिव श्री अशोक टंडन और डॉक्टर रामगोपाल शर्मा महासचिव सोलन शाखा जो कि 4 साल से संगठन मंत्री भी रह चुके हैं डॉ सुरेश जोशी,ओम जमवाल पूर्व अध्यक्ष , लायक राम भारद्वाज अध्यक्ष ,सुनील दत्त शर्मा सचिव नाहन शाखा, श्रीमती सत्यम शर्मा प्रांत महिला संयोजिका मीरा शर्मा कोषाध्यक्ष जगत राम शर्मा ,श्री गीता राम तोमर जी प्रबंधक जिला सिरमोर शाखा,संजय चौधरी आदि बहुत से सदस्य उपस्थित रहे ग्रामीण लोगों ने बड़ी संख्या में आकर स्वास्थ्य का लाभ उठाया। अध्यक्ष श्री लायक राम शास्त्री जी ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में भारत विकास परिषद लगाती रहेगी ताकि निर्धन वर्ग इसका लाभ उठा सकें।इस शिविर में 100 से अधिक ओपीडी हुई।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
