Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विक्रमादित्य सिंह ने किया 1.50 करोड़ की लागत से दनोई पुल का उदघाटन
    सिरमौर

    विक्रमादित्य सिंह ने किया 1.50 करोड़ की लागत से दनोई पुल का उदघाटन

    By Himachal VartaMay 29, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को अपने प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार को जोड़ने वाले दनोई बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में सड़कों और पुलों के रूके हुये कार्यों में गति लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों तथा नाबार्ड में 20 करोड़ रुपये के सड़कें के कार्य जल्द शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार से सझौता नहीं किया जाएगा, गलती करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाई जायेगी।
    उन्होंने कहा कि रेणुका क्षेत्र में चल रहे सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कार्य में विलंब न हो इस बात का ध्यान रखा जाये। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
    लोक निर्माण मंत्री ने दनोइ पुल का जिक्र करते हुए कहा कि 24 अप्रैल की रात्रि ओवरलोडिंग के कारण बैली ब्रिज टूट गया था जिसे विभाग ने रिकॉर्ड समय में एक माह के भीतर पूरा किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
    उन्होंने कहा कि पुल के टूटने के 6 दिन बाद 30 अप्रैल को प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर जोगर खडड से 600 मीटर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात बहाल कर दिया था और सरकार ने एक माह के भीतर पुल बनाने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।
    उन्होंने कहा कि 110 फुट स्पैन वाला यह पुल 25 टन तक का भार उठा सकता है जिसे विभाग के एक्सपर्ट की देखरेख में तैयार किया गया है।
    रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान व अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.