Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़कों और पुलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहींे होगी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रखें गुणवत्ता का ख्याल-विक्रमादित्य सिंह
    सिरमौर

    सड़कों और पुलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहींे होगी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रखें गुणवत्ता का ख्याल-विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaMay 29, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौहराधार से चूड़धार तक रोप-वे स्थापित किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।
    लोक निर्माण मंत्री सोमवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में ऐतिहासिक शिरगुल महाराज मेला गेलियों के समापन समारोह मेें बतौर मुख्य अतिथि विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
    इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने शिरगुल मंदिर में माथा टेका और पूर्जा अर्चना की।
    उन्होंने कहा कि हमने जनता से जितने भी वायदे किये थे उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों की ओपीएस बहाल की गई है जिससे कर्मचारी वर्ग का भविष्य सुरक्षित हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश की 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पैंशन प्रदान की जा रही हैं तथा शेष को चरणबद्ध ढंग से पैंशन लाभ प्रदान किया जाएगा।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं और नीतियां बनाई जा रही हैं।
    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकार ने प्रदेश में 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत होने की बात बार-बार की है और हमने विधानसभा में इसका समर्थन भी किया था जबकि हकीकत में धरातल पर इन सड़कों पर कोई काम हुआ ही नहीं है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी टू-लैन राष्ट्रीय उच्च मार्ग सड़कों को फोर-लैन में अपग्रेड करने का आग्रह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से किया है, जिसे स्वीकार किया गया है, इसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं।
    लोक निर्माण मंत्री ने शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को फोर-लैन अपग्रेड करने की स्वीकृति के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नौहराधार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को और अधिक सुविधायें मुहैया करवाई जायेंगी।
    लोक निर्माण मंत्री ने गेलियो मेला ग्राउंड के विस्तार के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
    लोक निर्माण मंत्री ने बाद में क्षेत्र के लोगों की जन-स्मस्यायें भी सुनी।विधायक श्री रेणुका जी विनय कुमार ने मेले के समापन अवसर पर पधारने पर लोक निर्माण मंत्री का आभार जताया। उन्होंने रेणुका क्षेत्र की विभिन्न मांगों से लोक निर्माण मंत्री को अवगत करवाया।
    प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य यशपाल चौहान ने इस अवसर पर स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया जबकि अजय चौहान ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, महासचिव रेणुका मंडल मित्तर सिंह, जिला कांग्रेस समिति के सदस्य पृथ्वीराज चौहान, पूर्व उप चैयरमैन दलीप सिंह चौहान, मेला कमेटी के अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, सचिव मेला कमेटी अजय चौहान, प्रधान नौहरा पंचायत राजेन्द्र चौहान, भगत सिंह नेगी, स्वर्ण सिंह नेगी, रण विजय चौहान, प्रधान परिषद के प्रधान वीरेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, दिनेश सिंगटा, विनोद जिंटा और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.