नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर में राजकीय माध्यमिक पाठशाला तिरमली के अध्यापकों ने समाज सेवा में पहल की है, यहां तिरमली स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी स्कूली बच्चों को निशुल्क टाई, बेल्ट समेत आईडी कार्ड उपलब्ध करवाएं है।स्कूल प्रभारी अजय शर्मा, पीईटी हरीश कुमार, मनोज शर्मा, मीरा देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे इन स्कूली बच्चों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है ऐसे में इन स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री समेत स्कूल ड्रेस या फिर अन्य किसी भी प्रकार की मदद हो अध्यापकों का प्रयास रहता है कि उनको आसानी से उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले इन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और सरल व आसान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें निजी स्कूलों में जाने वाले बच्चों द्वारा लगाई जाने वाली टाई बेल्ट आईडी कार्ड देखकर अपने आप को छोटा न समझे इसी प्रयास के साथ प्रत्येक वर्ष तिरमली स्कूल में तैनात अध्यापक आवश्यकता अनुसार यह शिक्षा ग्रहण करने आने वाले स्कूली बच्चों को मदद पहुंचाते हैं।इस मौके पर अध्यापकों की यह पहल देखते हुए स्कूल एसएमसी अध्यक्ष रेणु बाला ने भी अध्यापकों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
